डीआईजी से मिले सैनी समाज के लोग
प्लॉटके विवाद को लेकर सैनीवास निवासी उमेद सिंह श्याम सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में समाज के लोग शनिवार को डीआईजी सौरभ सिंह से मिले और थाना प्रभारी पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। वहीं थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। केस दर्ज होने पर अब दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसके चलते झगड़ा हो गया। महिला ने शिकायत दी कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस ने भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की है।
रोहतक. प्लॉटके विवाद को लेकर गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को डीआईजी से मिलने पहुंचे सैनीवासी।