पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल प्रतियोिगता में िवद्यािर्थयों ने दिखाया जौहर

खेल प्रतियोिगता में िवद्यािर्थयों ने दिखाया जौहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|नए बसस्टैंड के पास स्थित एसडीएन पब्लिक स्कूल में एथलेटिक मीट के अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक खेल का आयोजन आरंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता के साथ हुई। अंतर सदनीय स्पर्धा में चार सदनों के प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के लिए पंद्रह मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें उन्हें नीचे से गेंद उठाकर दौड़ लगानी थी। इसके अलावा जलेबी दौड़, बाधा दौड़, लंगड़ी दौड़ आदि का आयोजन भी किया गया।

पहले दिन हुए प्रतियोगिता में अंकुर, आयुष, सुकृति, अनु, अनित, सीमा, गौरव, अमित, क्रिस्टल, अंश,श्रेया दिशा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज किया। सौ मीटर दौड़ में अंकुर, आयुश, सुकृति, अनु और अमित प्रथम स्थान पर रहे। नन्हें मुन्नों प्रतिभागियों ने 15 मीटर की दौड़ में अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर में सीमा, सुकृति, अनु, दीपक, गौरव, अमित, क्रिस्टल पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ. आरएस पंवार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।