- Hindi News
- सैनी काॅलेज का अंकित सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट
सैनी काॅलेज का अंकित सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट
सैनीबीएड कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 साल तक के करीब 70 बच्चों ने भाग लिया।
10 टीमों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल मदीना के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार पांचवी बार चैम्पियनशिप अपने नाम की। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर की टीम दूसरे स्थान राजकीय हाई स्कूल गुगा हेडी की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजयी टीम के कोच महाबीर सैनी ने बताया कि जिमनास्टिक में अंकित ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुंदर लाल कौशिक, ऊषा सैनी, रमन कुमार, अजीत कुमार, जसवंत हुड्डा मंजीत सैनी मौजूद रहे।