पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेम्स ऑडिट रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

टेम्स ऑडिट रिपोर्ट और इनकम टैक्स रिटर्न की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑडिटफार्मेट में किए गए बदलाव के लिए टेम्स ऑडिट रिर्पोट को अपलोड करने की तिथि सीबीडीटी द्वारा दो महीने बढ़ा दी दिया गया है। अब व्यापारी अपनी टेम्स ऑडिट रिर्पोट और इनकम टैक्स का रिटर्न 30 नवंबर तक फाइल कर सकेंगे।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टेम्स ने ऑडिट फॉर्मेट में बदलाव किया तो सरकार ने टेम्स आडिट रिर्पोट को अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी थी, लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया। इस मामले में गुजरात, मद्रास बांबे हाईकोर्ट ने सीबीडीटी को फरमान जारी किया कि वह इनकम टैक्स फाइल करने की तारीख में भी बदलाव करे।

कोर्ट के आदेश को स्वीकार करते हुए सीबीडीटी की अोर से इनकम टैक्स के रिटर्न फाइल की तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। सीए संजय थरेजा ने बताया कि सीबीडीटी का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे व्यापारियों को विशेष सहूलियत होगी।