चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
रोहतक। इंटरपॉलीटेक्निक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वैश्य तकनीकी संस्था में 27 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। संस्था के प्रचार्य डॉ. रमेश बंसल खेल अधिकारी अनिल अग्रवाल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न संस्थानों की 15 टीमें भाग ले रही हैं। मैच 20-20 ओवर का खेला जाएगा। ये मैच वीटीआई वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान और बाबू श्यामलाल जैन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दिन जीपी हिसार और जीपी झज्जर के बीच मैच खेला जाएगा। दूसरे दिन जीपी दामला, जीपी लिसाना और जीपी मानेसर के बीच वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में खेला जाएगा।