- Hindi News
- नेपाल जाने की कर रही थी जिद, घर से अकेली निकली तो ले गए ऑटो सवार
नेपाल जाने की कर रही थी जिद, घर से अकेली निकली तो ले गए ऑटो सवार
दबी जुबान में गांव वाले बोले
9 नहीं, 12 थे आरोपी
दावा 3 किमी. सर्चिंग का, हकीकत 80 कदम भी नहीं, 5वें दिन मिला हाथ
दोमाह पहले ही नेपाल से इलाज करने के लिए बड़ी बहन के घर आई युवती का रोहतक से मन भर गया था। लापता होने से दो दिन पहले ही वह नेपाल जाने की जिद कर रही थी। एक फरवरी को जब वह लापता हुई तो घर पर जीजा था बहन। दिमागी हालत ठीक होने के कारण शायद नेपाल जाने के लिए ही वह घर की दहलीज लांघ गई, लेकिन दहलीज लांघना इतना दर्दनाक साबित होगा, यह उसने भी नहीं सोचा होगा। उसके दस साल के भतीजे ने डबल फाटक ओवरब्रिज के पास अकेले जाते देखा तो सर्कुलर रोड भिवानी चुंगी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह अकेली ही जाती दिखी। सूत्रों की मानें तो वह इस दौरान ही ऑटो सवार तीन युवकों के हत्थे चढ़ गई, लेकिन किन्हीं कारण से वे उसे हिसार रोड पर छोड़कर भाग गए। इसी बीच एक दरिंदे की नजर उस पर पड़ गई। उसने साथियों को फोन करके प्लानिंग पार्टी की और फिर वारदात को अंजाम दे डाला। अब तक जो भी तथ्य सामने आए हैं उनमें पुलिस यह क्लीयर करने से परहेज कर रही है कि युवती के साथ दरिंदगी किस स्थान पर हुई। इसके अलावा बलात्कार के बाद कब और किस जगह हत्या हुई। घटना की बात करें तो एक फरवरी को युवती संदिग्ध रूप से लापता हुई और चौथे दिन यानि 4 फरवरी को उसका नग्न शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता होने के 24 घंटे के अंदर ही उसकी हत्या कर दी गई।
ऐसेभिड़े तार : इसमामले में मुख्य आरोपी गद्दी खेड़ी निवासी सुनील उर्फ शिल्ला है। उसकी गद्दी खेड़ी-बहु अड्डे पर दुकान है। दुकान के आगे मूल रूप से नेपाल निवासी संतोष चाउमीन का ठेला लगाता है। उधर, गांव के ही राजेश ने हाल ही में अपना मकान बेचा। राजेश और नेपाली संतोष सुनील के घर में ही रहते हैं। पदम को लड़की मिली तो उसने पहले सरवर को फोन किया और सरवर ने सुनील को। इसके बाद सभी आरोपी एक-दूसरे से जुड़ते गए। युवती को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने से पहले उन्होंने शराब की पार्टी भी की।
घटनास्थल का मुआयना करते डीजीपी यशपाल सिंघल। (दाएं) युवती का मिला कटा हाथ।
फिल्म का हवाला दे दोस्त से पूछ रहा था कानून
7आरोपियों में से एक ने अपने दोस्त से इस घटना का जिक्र किया। एक बड़े शहर में नौकरी करने वाले दोस्त से आरोपी ने घटना का जिक्र करते हुए कायदे-कानून पूछे। नाम छापने की शर्त पर युवक ने बताया कि रविवार की शाम एक आरोपी उससे मिलने आया, वह काफी घबराया हुआ था। अजीबो-गरीब बातें कर रहा था।
एकआरोपी अधेड़
पकड़ेगए आरोपियों में से एक अधेड़ उम्र का है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके 24 और 20 वर्ष के दो बेटे हैं। वहीं, दो आरोपी शादीशुदा हैं। शेष सभी नौजवान हैं।
ड्रेन के पास सुनसान स्थान पर दी युवती को यातना
जानकारीके अनुसार युवती पर सबसे पहले गद्दी खेड़ी के पूर्व सरपंच के बेटे पदम की नजर पड़ी। उसने दूसरे आरोपी सरवर को फोन किया और फिर अन्य आरोपियों ने एक-दूसरे को फोन पर प्लानिंग बनाई। लड़की को ड्रेन नंबर-आठ के पास ही एक सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर निर्मम हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने या पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को हिसार रोड के नजदीक नहर के पास वाले खेत में फेंका गया।
हाथ कब्जे में, होगा डीएनए टेस्ट
जिसजगह युवती का शव मिला, उससे करीब 80 कदम दूर पानी की टंकी की बाउंड्री है। बाउंड्री के पास लड़की का बायां हाथ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद हाथ कब्जे में लिया और रात 9 बजे पीजीआई डेड हाउस भिजवा दिया। पुलिस की मानें तो यह हाथ लड़की का ही है, इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने हाथ का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हर सवाल का डीजीपी ने दिया गोलमोल जवाब
सवाल: घटनामें आरोपियों का रोल क्या है?
जवाब: अभीतहकीकात जारी है। पूरी डिटेल बताना उचित नहीं होगा। क्योंकि कोई व्यक्ति इसमें शामिल होगा तो पकड़ने में समस्या आएगी।
सवाल: पुलिसके पास एवीडेंस क्या हैं? आरोपियों को कैसे पकड़ा?
जवाब: हमनेंइन्हें टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलीजेंस को इकट्ठा कर पकड़ा है। सभी ने जुल्म कबूल किया है।
सवाल:तीनघंटे पहले इनाम बढ़ाया और अब खुलासा, क्या पहले ही डिटेन किया हुआ था?
जवाब: यहबिल्कुल गलत है कि हमने पहले डिटेन किया था। केस को 4 तारीख से ही तत्परता से देख रहे थे।
सवाल: नेपालीयुवक का क्या रोल है?
जवाब: नेपालीभी इस सारे अपराध में शामिल है। उसने भी अपराध किया है।
सवाल- क्या नेपाली युवक मृतका का जानकार था?
जवाब: अभीतक इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं है। प्रेसवार्ता मैं जल्दी में कर रहा हूं।
सवाल: शकके आधार पर पकड़े हैं या वाकई में आरोपी हैं? इतनी बर्बरता क्यों की?
जवाब: अगरकिसी एक लड़की से इतने लोग रेप करेंगे तो उन्हें आभास रहा होगा कि कहीं पकड़वा दे। साक्ष्य मिटाने के लिए ये कत्ल किया।
सवाल: क्याकोई गाड़ी की रिकवरी हुई है? घटना कहां हुई?
जवाब: फरदरइनवेस्टीगेशन जारी है। ये डिटेल्स की बाते हैं। अभी तक के लिए काफी है कि 9 में से 8 गिरफ्तार कर लिया।
सवाल: जोइनाम की घोषणा की उसका फायदा मिला या नहीं? पब्लिक से इनपुट मिली क्या?
जवाब: हमनेंह्यूमन और टेक्निकल इंटेलीजेंस के बेस पर केस सॉल्व किया है। उसकी डिटेल देना उचित नहीं होगा।
सवाल: किसतरह के एवीडेंस मिले हैं?
जवाब: येएवीडेंस डिस्कस करना इसलिए उचित नहीं है, क्योंकि यह केस अभी अंडर इनवेस्टीगेशन है। ये मुलजिम आज ही पकड़े गए हैं। अभी इनकी तहकीकात होगी। हम रिमांड लेंगे और केस को लॉजिकल कन्क्लूजन तक लेकर जाएंगे।
सवाल: कितनेआरोपी अभी बाकी हैं?
जवाब: अभीकहना संभव नहीं है कि कितने आरोपी बाकी हैं। जांच में जो गिल्टी मिलेगा उसे सजा दिलाई जाएगी।
(संबंधितखबरें पेज-3 पर भी)