रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम एमडीयू में कल
रोहतक | एमडीयूका इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) 11 फरवरी को राजस्थानी व्यंजनों पर केन्द्रित रंगीलो राजस्थान थीम लंच कार्यक्रम आयोजित करेगा। आईएचटीएम निदेशक डाॅ. आशीष दहिया ने बताया कि आईएचटीएम के विद्यार्थियों को एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से सक्रिय रूप से जोड़ने, होटल एवं टूरिज्म इंडस्ट्री इवेंट मैनेजमेंट प्रशिक्षण देने तथा सत्कार एवं पर्यटन प्रबंधन पाठ्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है।