पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली समस्या के समाधान के लिए खुला दरबार गांव में आज, शहर में कल

बिजली समस्या के समाधान के लिए खुला दरबार गांव में आज, शहर में कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई एवं निपटारे के लिए बहू अकबरपुर, बैंसी, जिंदरान, सिवाना, कलिंगा, गांधरा, महराना, खुरमपुर, गोरर एवं रिठाल में 10 फरवरी को खुला दरबार लगाया जाएगा। इस दौरान दफ्तर में सभी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। दरबार में बिजली कनेक्शन तुरंत दिए जाएंगे, बकाए बिल की वसूली होगी और खराब मीटर को बदलने का भी काम होगा। बकाए का भुगतान होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता वीएस मान ने बतया कि शहरी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 11 फरवरी को मॉडल टाउन स्थित कार्यकारी अभियंता अर्ध शहरी मंडल नंबर एक के कार्यालय में 11 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे बिजली सभा एवं सीजीआरएफ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पंचकूला से आए फोरम के अधिकारी समस्याओं का समाधान करेंगे।