पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉर्थ जोन कांफ्रेेंस की तैयारियों को लेकर बैठक

नॉर्थ जोन कांफ्रेेंस की तैयारियों को लेकर बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पीजीआईके अस्थिरोग विभाग द्वारा 12 से 15 फरवरी तक नॉर्थ जॉन कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुलपति कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई तथा तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में पीडब्लूडी, पब्लिक हेल्थ, बिजली विभाग, डीएमएस, सुरक्षा अधिकारियों, एस्टेट ब्रांच के अधिकारियों को आदेश दिए गए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. सुषमा सूद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान, डेंटल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

रोहतक. पीजीआईमें अधिकारियों की बैठक लेते कार्यवाहक कुलपति।