पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के धुरंधरों ने जीता गोल्ड मैडल

हरियाणा के धुरंधरों ने जीता गोल्ड मैडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलमें जारी 35वें राष्ट्रीय खेल के दसवें दिन पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। सोमवार को हुए मुकाबलों में हरियाणा टीम के धुरंधरों ने महाराष्ट्र टीम को करारी मात दी। टीम ने 162-147 अंकों के अंतर से ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट में एमडीयू के केतन चहल और सुरेंद्र राठी के अलावा नीरज वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन किया। इरनाकुलम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में पहला मैच हरियाणा के नीरज वशिष्ठ महाराष्ट्र के शुभांकर दिए के साथ हुई। नीरज की जीत के बाद खिलाड़ी केतन चहल की बेहतरीन पारी स्टेडियम में देखने को मिली। पहले में दो और दूसरे चरण में तीन अंक ज्यादा हासिल करते हुए ओवर ऑल 1-0 के पाइंट से जीत हासिल की। इसके बाद युगल वर्ग में नीरज वशिष्ठ सुरेंद्र राठी की जोड़ी महाराष्ट्र पर भारी पड़ी।

अक्षित को मिली बड़ी जीत

खिलाड़ीअक्षित महाजन को टूर्नामेंट में बड़ी जीत हासिल हुई। महाराष्ट्र के अक्षय देवलकर को अक्षित ने दोनों चरण में पांच-पांच अंक के अंतर से पीछे रखा। जिसके परिणाम स्वरूप अक्षय बगैर खाता खोले मैच को गंवा बैठे। अक्षित की इस उपलब्धि की सराहना भी की गई।

रोहतक. केरलमें राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में जीती हरियाणा पुरूष बैडमिंटन टीम।