सोलर उपकरणों का कोटा जारी
अतिरिक्तउपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी अमित खत्री ने बताया है कि हरियाणा सरकार द्वारा अक्षय ऊर्जा विभाग के माध्यम से 100 सोलर होम लाइटों का कोटा जारी किया है।
खत्री ने बताया कि इस सिस्टम में 2 सीएफएल लाईट, एक बैटरी, एक पंखा तथा एक सोलर पैनल है। इस सोलर होमर लाईट सिस्टम की कुल कीमत 9500 रुपए है, जिस पर प्रदेश सरकार की तरफ से 4000 रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। सब्सिडी उपरांत यह सोलर होम लाईट सिस्टम 5500 रुपए में दिए जाएंगे।
इसके अलावा 60 सोलर होम लाइटों का कोटा भी जारी किया है। इस सिस्टम में 2 एलईट लाईट, एक बैटरी, एक पंखा तथा एक सोलर पैनल है। बैटरी को सोलर पैनल की सहायता से धूप में चार्ज किया जाता है। इस सिस्टम की कुल कीमत 8400 रुपए हैै, जिस पर सरकार की तरफ से 6944 रुपए की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है सब्सिडी के उपरांत यह एलईडी बेस सोलर होम लाईट 1456 रूपए में प्राप्त की जा सकती है। यह सोलर होम लाईट सिस्टम सिर्फ अनुसूचित जाति के उन परिवारों को दिए जाएंगे जिनके मकान सरकार ने इंदिरा आवास योजना के तहत बनवाए है।
उन्होंने बताया कि यह सोलर होम लाईट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए सोलर होम लाईट प्राप्त करने के लिए जिला विकास भवन के कमरा नंबर 115 में संपर्क कर सकते हैं।