पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेेट में वनस्पति विभाग की टीम ने प्राणी विज्ञान को हराया

क्रिकेेट में वनस्पति विभाग की टीम ने प्राणी विज्ञान को हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयूप्राणी विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के बीच सोमवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम विजयी रही। वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. पुष्पा दहिया तथा प्राणी विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डाॅ. मीनाक्षी शर्मा ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। प्राणी विज्ञान विभाग की टीम ने तय 12 ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल किया। वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम के शौकत अली को मैन ऑफ मैच चुना गया और प्रो. विनिता शुक्ला ने उन्हें ट्राफी प्रदान की। वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम के कप्तान नवीन कुमार ने विजयी ट्राफी ली।