- Hindi News
- भावी नर्सों ने सीखे नवजात शिशु की देखरेख के गुर
भावी नर्सों ने सीखे नवजात शिशु की देखरेख के गुर
देशमें करीब तीन लाख नवजात शिशु पर्याप्त देखरेख के अभाव में मर जाते हैं। प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 28 फीसदी है जो कि देश के औसत से काफी ज्यादा है। इसमें सुधार के लिए मंगलवार को हरियाणा की एनआरपी ईकाई के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तोमर उनकी टीम ने केवीएम नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को नवजात शिशु की देखरेख के गुर सिखाए।
साथ ही समाज की भावी नर्सों को स्किल डेवलपमेंट के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के बाद नर्सिंग छात्राओं की परीक्षा भी ली गई, जिसके बाद प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के निदेशक कर्मवीर मायना ने आभार जताया। इस मौके पर नर्सिंग एचओडी ज्योति शर्मा, रेनुका, स्वीटी, नीतू आदि मौजूद रहीं।