सालाना होला महल्ला 5 मार्च को
रोहतक | ऐतिहासिकगुरूद्वारा मंजी साहिब प्रबन्धक कमेटी लाखन माजरा की बैठक गुरूद्वारा के प्रधान सरदार अतर सिंह चिटकारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 मार्च को होने वाले 65वें सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियों पर चर्चा की गई। गुरूद्वारा के मुख्य सेवक मनजीत दहिया ने बताया की 5 मार्च को होने वाले होला समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि, मनीष ग्रोवर विधायक रोहतक, सरदार अवतार सिंह कोचर प्रधान गुरूद्वारा बंगला साहिब रोहतक, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भाटिया, वरिष्ठ समाजसेवी शमशेर सिंह खरकड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे। श्री अखण्ड पाठों की समाप्ति के पश्चात निरोल गुरूबाणी का कीर्तन होगा। बैठक में अवतार सिंह डोली, अशोक सिंह, गुरबचन सिंह, मनजीत दहिया, रामसिंह हंस, सरदार चंदीप खुराना, प्रीतम सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मैनेजर जगजीत सिंह, महेन्द्र सिंह ढीगड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।