पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों के विरोध से नहीं बन रहा आरयूबी

ग्रामीणों के विरोध से नहीं बन रहा आरयूबी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकड़ौलीगांव स्थित रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक का अनमैन गेट नंबर नौ डेंजर बनता जा रहा है। यहां पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते रेलवे विभाग ने अंडर रेलवे ब्रिज बनाने का निर्णय किया। उसके ब्लाॅक बनकर तैयार भी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार, नहर विभाग के असहयोग और मकड़ौली गांव वालों के विरोध के चलते काम अधर पर लटका पड़ा है।

रेलवे ने एक करोड़ रुपए से ऊपर की लागत का अंडर रेलवे ब्रिज का निर्माण शुरू कराया। छह ब्लॉक बनकर तैयार भी हैं। दिसंबर 2014 में मशीन भी मंगा ली गई, लेकिन ग्रामीणों ने आरयूबी के ब्लाकों को लगाने से रोक दिया। इसके बाद महीनों कोशिश होेती रही, परंतु बात नहीं बनी। ट्रैक पर आरयूबी निर्माण से नहर का लेवल डिस्टर्ब होगा, इसका हवाला देकर नहर विभाग ने अड़ंगा लगा रखा है। ऊपर से प्रदेश सरकार से भी सहयोग नहीं मिल रहा है। एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक इस समय विभाग दुविधा की स्थिति में है। यहां पर तैयार कराए गए ब्लाॅकों को अन्यत्र ले जाना मुश्किल और बेहद खर्चीला है।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

मकड़ौलीमानव रहित रेलवे क्रासिंग पर 28 जुलाई 2014 को भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य सवार घायल हो गए थे। उस समय कहा जा रहा था कि टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन चालक मकड़ौली गांव वाले रास्ते से निकल रहे थे।

रेलकर्मीके बाद भी हो रहा हादसा

विभागके अधिकारियों ने मौका मुआयना के बाद रेलवे क्रासिंग पर रेलकर्मी के तैनाती भी कर दी, जो हर आने जाने वाले वाहनों को ट्रेन आने की दशा में रुकने का इशारा देता है, लेकिन वाहन चालक उसको नजरंदाज करते हैं, जो घटना का कारण है। मंगलवार को भी ट्रैक मैन कार चालक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उसने बात को नजरंदाज करके कार बढ़ा दी।

रोहतक. मकड़ौलीगांव के पास मानव रहित रेलवे फाटक पर अधूरा पड़ा अंडर पास।