पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कार भिड़ी, ट्रेन ने 100 मीटर तक घसीटा

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कार भिड़ी, ट्रेन ने 100 मीटर तक घसीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | मकड़ौलीटोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर नैनो कार रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 9 पर जेपीआर पैसेंजर की चपेट में गई। सौ मीटर तक साथ-साथ घसीटने के बाद सवारी गाड़ी के इंजन ने उसे ट्रैक से बाईं ओर झटक दिया। दुर्घटना के बाद रेलवे ट्रैक की आधा दर्जन पेड्रोल क्लिप निकलकर बिखर गई। इस घटना में कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की शाम 6:30 बजे की है।

भिवानी जिले के कंबोज गांव निवासी दिनेश (30), प्रवीन (26), पंकज (21) और विनीत कुमार (28) शादी में शामिल होने आए थे। रोहतक-पानीपत हाइवे पर संपर्क मार्ग से वे मकड़ौली गांव की ओर निकल रहे थे। आगे रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन आती दिखाई दी बावजूद इसके ड्राइवर रेलवे फाटक पार करने लगा। ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन मुनीराम मीणा ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने कार आगे बढ़ा दी।

मकड़ौली मानव रहित रेलवे फाटक पर दुर्घटना के बाद जांच करते रेलवे कर्मचारी।