भूमि अधिग्रहण मामले में प्रदर्शन 28 को
रोहतक | ऑलइंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन ने भूमि अधिग्रहण के मामले को भाजपा सरकार का काला अध्यादेश बताया। साथ ही मंगलवार को बैठक कर 28 फरवरी को इसके विरोध में प्रदर्शन का निर्णय किया है। यह फैसला संगठन की आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में सचिव विजय कुमार, सह सचिव जयकरण, राम कवार, राजकुमार, नंदला, करतार सिंह, रोहताश, राजबीर आदि उपस्थित रहे।