पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा से लौटी याददाश्त परिवार से मिला युवक

सेवा से लौटी याददाश्त परिवार से मिला युवक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | साढ़ेचार महीने पहले 45 वर्षीय युवक को लावारिश हालत में सड़क से उठाकर जनसेवा संस्थान द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके दोनों पैरों में जख्म थे। इलाज और सेवा की बदौलत वह पूर्ण ठीक हो गया। उसे 25 सितंबर को जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित अनाथ आश्रम में भर्ती कराया गया था। 15 दिन पहले अचानक उसकी याददाश्त लौट आई। उसने अपना नाम अनिल तिवारी और निवासी बरहुला गिंजातर गांव, रीवा मध्य प्रदेश बताया। जन सेवा संस्थान के प्रबंधक स्वामी परमचैतन्य ने बताया कि उक्त पते पर संपर्क करने पर अनिल के बड़े भाई सुधीर रोहतक गए। मंगलवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद अनिल अपने भाई के साथ अपने घर चला गया।