पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोज मोरखेड़ी के भाई पर सरेराह चलाई गोली, कार के शीशे में लगी

मनोज मोरखेड़ी के भाई पर सरेराह चलाई गोली, कार के शीशे में लगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | शीलाबाईपास पर मंगलवार शाम बाइक सवार एक युवक ने कार सवार पर गोली चला दी। साइड शीशे में गोली लगने के कारण कार सवार बाल-बाल बच गया। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर शीला बाईपास पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर मौका मुआयना किया, लेकिन गोली का खोखा नहीं मिल सका। पीड़ित के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोरखेड़ी निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह शीला बाईपास चौराहे पर था। इसी दौरान पीछे से आए खरावड़ निवासी नवीन ने उस पर गोली चला दी। गोली साइड शीशे में लगने के कारण वह बाल-बाल बच गया। एसएचओ नवीन ने बताया कि घटनास्थल पर खोखा नहीं मिला है। फिर भी पीड़ित के बयान के आधार पर नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अशोक ने खुद को कुख्यात बदमाश मनोज मोरखेड़ी का भाई बताया है।