- Hindi News
- पीजीआई में 4 पॉजीटिव 13 संदिग्ध मरीज भर्ती
पीजीआई में 4 पॉजीटिव 13 संदिग्ध मरीज भर्ती
रोहतक | पीजीआईमें पहुंचने वाले स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में दो मरीजों की मौत के बाद पीजीआई में 4 पॉजीटिव मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन चारों मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं, अस्पताल के डे-केयर रिकू वार्ड को मिलाकर करीब 13 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। पिछले दो माह में पीजीआई में स्वाइन फ्लू के कुल 65 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 45 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी हैं, जिसमें 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें से छह की मौत हो चुकी है। हालांकि बारह मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
जिलेमें स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम: शहरके पीजीआई सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दोनों अस्पतालों में 45 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। पीजीआई में डे-केयर, आरआईसीयू, आपातकालीन विभाग में वार्ड नंबर नौ के अलावा सी ब्लॉक में स्वाइन फ्लू मरीजों को रखा गया है।