पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू डायरी : एमबीए एमकॉम के लिए कैंपस प्लेसमेंट कल

एमडीयू डायरी : एमबीए एमकॉम के लिए कैंपस प्लेसमेंट कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयूकॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ 12 फरवरी को एमडीयू के एमबीए तथा एमकॉम डिग्री होल्डर विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट कराएगा। प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के तहत 12 फरवरी को सुबह 9:30 बजे ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्लेसमेंट कार्यक्रम में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए यूआईईटी स्थित कंप्यूटर लैब में टीपीओ अरुण हुड्डा को तथा एमकाॅम डिग्री होल्डर को एमसीए विभाग की कंप्यूटर लैब में प्राध्यापक डाॅ. संदीप दलाल को सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।

कलतक भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

एमडीयूने स्नातकीय (यूजीसी) पाठ्यक्रमों के दूसरे तथा चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षा केे लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने कहा कि यूजीसी (री-अपीयर) के दूसरे तथा चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 12 फरवरी तक बगैर विलंब शुल्क के भरे जा सकते हैं। परीक्षा फार्म संबंधित महाविद्यालयों के जरिए ही भरे जाएंगे। पिछले दो दिन से ऑनलाइन तकनीकी दिक्कतों के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।