पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महा-अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारियों ने की सफाई, संस्था ने गोद लिए पार्क

रेलवेरोड स्थित शादी के कार्ड वाली गली में रोहतक प्रिंटर्स एसोसिएशन की ओर से दैनिक भास्कर के स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत की गई। इसमें एसोसिएशन के सभी सदस्यों पदाधिकारियों ने एकत्र होकर सफाई की गई। व्यापारियों ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सड़क की सफाई भी की। वह इस गली को पूर्ण स्वच्छ भी किया गया। वहीं शपथ लेते हुए सभी व्यापारियों ने डस्टबिन रखने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्य तौर पर एसोसिएशन के प्रधान खेर जिंदल, महासचिव योगेश अरोड़ा, सचिव जेपी गौड़, संजय सैनी, विक्रम सैनी, रमेश चोपड़ा, राजेंद्र सिंह, आनंद, हरीश धींगड़ा, राहुल मौजूद रहे।

अबपार्क के सुधारेंगे हालात

झज्जररोड स्थित हुडा पार्क की हालत काफी खराब बनी हुई है। इसके तहत अब पार्कों की हालत को सुधारा जाएगा। परमार्थ स्वयंसेवी संगठन एवं ओम राहुल योग पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष योगाचार्य हरिओम कौशिक, कैप्टन बलबीर, फूलकुमार सहरावत, राकेश, डॉ. कपिल कौशिक, भवान परशुराम सेवा समिति के महासचिव जेपी गौड़ के सदस्यों ने पार्क का मुआयना किया। यहां उन्होंने पाया कि पार्क में ही पशु को बांधा गया है और यहां पर कचरा फैलाया जा रहा है। वहीं पार्क में झूलों की हालत भी काफी खराब है। झूले टूटे होने के कारण बच्चों को मायूस लौटना पड़ता है। प्रमिला देवी, गीता, ऊषा, राजेश, सावित्री, ओम कौर, हरझाई, अंगूरी, फूलपति, नन्हीं, कृष्ण गुड्डी ने भी पार्क साफ रखने की जिम्मेदारी ली।

आजयहां चलेगा अभियान: परमार्थस्वयंसेवी संगठन के संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि बुधवार को स्वच्छता अभियान के तहत मानव सेवा संघ की ओर से सुबह 10 बजे परमार्थ स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से गोविंद राम सिंघल के नेतृत्व में पीपल वाली गली, वैश्य कॉलेज रोड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

रेलवे रोड पर सफाई करते प्रिंटर्स एसोसिएशन के व्यापारी

कैसे स्वच्छ

बने अपना

रोहतक

हुडा पार्क में विश्राम गृह पर पड़ी ईंटों को दिखाती महिलाएं।

हुडा पार्क में टूटे हुए बेंच को दिखाते परमार्थ स्वयं सेवी संगठन के सदस्य