पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीपीएस से तुरंत मिलती है सही लोकेशन : देवेंद्र

जीपीएस से तुरंत मिलती है सही लोकेशन : देवेंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीपीएससे गाड़ी की लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है। जाम से मुक्ति पाने के लिए भी इसका प्रयोग बहुत कारगर साबित हो रहा है। वहीं जीआईएस की सहायता से प्राकृतिक आपदाओं के बारे में हमें पहले ही पता लगाकर होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आईपीजीआई के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर देवेन्द्र सिंह ट्रेनिंग हेड रविन्द्र नाथ ने विद्यार्थियों को जीओ इंफोर्मेटिक्स से संबंधित जानकारी देते हुए जीआईएस, डिजिटल फोटोग्रामैट्री यूएवी जैसी तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। जाट कॉलेज में मंगलवार को कम्प्यूटर साइंस भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग इन जीआईएस टेक्नोलॉजी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया था।

तकनीक ने आसान की जीवनशैली

देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जीआईएस की सहायता से केदारनाथ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले भारी नुकसान को रोका जा सकता है। वहीं गाड़ियों में जीपीएस लगाने से चोरी होने पर उसकी लोकेशन तुरंत पता लग जाती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार मलिक ने कहा कि कंप्यूटर की आधुनिक टेक्नोलॉजी से हमें मौसम की बेहतर जानकारी मिल रही है। कंप्यूटर ने हमारी जीवनशैली को आसान बना दिया है। इससे पहले ही मौसम का हाल पता लग जाता है जिससे हम अपनी दिनचर्या के कार्यों को निर्धारित कर सकते हैं। कंप्यूटर की वजह से आज चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कारिक परिवर्तन हुए हैं। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ. उषा छिल्लर, भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. रजनी, गणित विभाग से डॉ. मीनल मलिक सहित सभी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जाट काॅलेज में सेमिनार में शिक्षक विद्यार्थी, संबोधित करते प्रिंसिपल एसके मलिक