- Hindi News
- 6 माह बाद फिर दी जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा
6 माह बाद फिर दी जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा
छहमहीने बाद जिले के बच्चों को फिर से पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए तमाम इंतजाम भी कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय कृमि रहित दिवस पर मंगलवार को रोहतक सहित प्रदेश के तमाम जिलों में पेट में कीड़े मारने की दवा पिलाई गई। छह से 19 आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले छात्रों को पेट कीड़ों से छुटकारा दिलाने के लिए जिले के कुल एक लाख 400 छात्रों में से लगभग 45 फीसदी छात्रों को कृमि रहित करने के लिए खुराक दी गई। जिन्हें दवा नहीं मिल सकी, उन्हें 13 फरवरी को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ कृमि रहित करने का पहला चरण पूरा हो जाएगा। दूसरा चरण ठीक छह महीने बाद शुरू होेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मॉडल टाउन स्थित सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने किया।
नहीं होता साइड इफेक्ट
सिविलसर्जन डॉ. शिवकुमार ने बताया कि डी वर्मिंग की दवा लेने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पेट के अंदर छोटे अनेक प्रकार के कीड़े होते हैं, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। छात्रों को पूरी तरह से स्वास्थ्य बनाने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया है।