- Hindi News
- रोहतक के 746 खिलाड़ियों ने दिया स्पीड के दूसरे चरण का टेस्ट
रोहतक के 746 खिलाड़ियों ने दिया स्पीड के दूसरे चरण का टेस्ट
राेहतक | खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा प्रदेश में जारी स्पीड 2015 के दूसरे चरण में रोहतक ब्लॉक के 746 खिलाड़ी मैदान पर उतरे। मंगलवार को 541 लड़के 205 लड़कियों ने खेल का टेस्ट दिया। हालांकि दिन की समाप्ति तक कई खिलाड़ी ये टेस्ट नहीं दे सके। इन खिलाड़ियों का बुधवार सुबह से टेस्ट होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपति ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को कलानौर ब्लॉक का टेस्ट सुंडाना स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होना था, लेकिन मैदान खराब होने के कारण ये टेस्ट रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में होगा। टेस्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सुबह नौ बजे उपस्थिति दर्ज करानी जरूरी है। राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्पीड टेस्ट का दूसरा चरण 16 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत रोहतक जिले से करीब 12 हजार स्कूली बच्चे प्रतिभा दिखाने के लिए शहर के सर छोटूराम स्टेडियम पहुंच रहे हैं। फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद खिलाड़ियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी होगी। इन खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। साथ ही आवासीय सुविधा मिलने के भी आसार हैं।