पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई के 33 विद्यार्थियों की टीम पुणे में होने वाली खेल स्पर्धा के लिए रवाना

पीजीआई के 33 विद्यार्थियों की टीम पुणे में होने वाली खेल स्पर्धा के लिए रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | महाराष्ट्रके पुणे में शुरू होने वाली वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता (एएफएमएसी) के लिए प्रदेश के एकमात्र पीजीआईएमएस के 33 विद्यार्थियों की टीम मंगलवार को रवाना हुई। इस दौरान कार्यकारी निदेशक डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यार्थी वहां जाकर ढेरों पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी संस्थान के विद्यार्थी अधिक से अधिक पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन करेंगे। डीन छात्र कल्याण डॉ. एमसी गुप्ता ने कहा कि संस्थान के छात्र जहां पढ़ाई में किसी से कम नहीं हैं वहीं खेलकूद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे भी अपना लोहा मनवाने का दम रखते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष कल्चरल क्लब एवं सीनियर प्रो. सुनीता सिंह , डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. सिद्धार्थ, रचित शर्मा एकांकी मौजूद रहे।