पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआई के डेंटल कॉलेज की सकारात्मक पहल, स्वाइन फ्लू के बचाव के दिए उपाय

भास्करन्यूज | रोहतक

स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम और लोगों को बीमारी के प्रति सचेत करने के लिए मंगलवार को पीजीआई की आेपीडी में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। डेंटल कॉलेज की इस सकारात्मक पहल के जरिए अस्पताल पहुंचे मरीजों उनके परिजनों ने इस जानलेवा बीमारी से बचाव के तरीके जाने। साथ ही बीमारी के लक्षणाें के बारे में भी जानकारी हासिल की। मंगलवार सुबह चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में प्रर्दशनी का शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने किया। डेंटल कॉलेज की एनएसएस यूनिट द्वारा ये प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर डीएमएस डॉ. बिजेंद्र सिंह, पीजीआईएमएस के एनएसएस कोर्डिनेटर डॉ. मंजूनाथ बीसी, डॉ. आदर्श कुमार,डॉ. अंकिता पिपलानी, डॉ. राघेश्याम, डॉ. ममता और इंटर्न की टीम उपस्थित रही।

प्रदेशमें 11 मौत, 81 पीड़ित

डॉ.जैन ने बताया कि प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 81 से भी ज्यादा मरीज पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए सबसे पहले नाक, गले फेफड़े को प्रभावित करता है। संक्रमित मरीज को जुकाम, खांसी, नाक से पानी आना बार-बार छींक आने की समस्या होती है। उन्होंने कहा कि ये लक्षण महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।