- Hindi News
- गोशाला के सामने छोड़कर भागे एक गाय और दो बछड़े
गोशाला के सामने छोड़कर भागे एक गाय और दो बछड़े
रोहतक | नोडलअधिकारी गो रक्षा विभाग को पत्र भेजकर अखिल भारतीय गोशाला पहरावर के प्रधान नरेश शर्मा ने शिकायत की है कि गोशाला के सामने एक व्यक्ति वाहन से एक गाय और दो बछड़ों को छोड़कर भाग गया। ऐसा करने वाले दूध लेने के बाद गो वंश को सड़क पर छोड़ जाते हैं। ऐसे लोगोंं के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिकायती पत्र डीसी एसपी को भी भेजा है।