- Hindi News
- ढोल नगाड़ों के साथ मनाया आप की जीत का जश्न
ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया आप की जीत का जश्न
रोहतक | दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद शहर के कार्यालय में ढोल-नगाढ़ों के साथ खुशी व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाइयां दी। शहर में अनेक जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर राजवीर राठी, सुरेंद्र राठी, तकदीर टिटोली, मनोज देहराज, देवेंद्र, प्रवीण आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पार्टी की शहरी ईकाई ने केजरीवाल को बधाई दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता भूषण वधवा के निवास स्थान आर्यनगर पर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह दहिया सचिव सुरेंद्र नाथ साहनी ने भी आप को बधाइयां दीं। इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।