पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तांत्रिकों ने ठगे 5 हजार, बनाया बंधक

तांत्रिकों ने ठगे 5 हजार, बनाया बंधक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबोहर के एक बुजुर्ग किसान को जादू-टोना का झांसा देकर नकली तांत्रिक बन पांच हजार की चपत लगाने वाले तीन शातिर चोर पकड़े गए। पानीपत के पास मुंडलाना से चोरों को उनकी कार समेत गांव लाया गया, जहां उनको देरशाम तक ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा। हालांकि इस बीच पीड़ित ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों का कहना था कि चोरों से अपना माल वापस लेने के बाद उनको रिहा कर दिया जाएगा।

हुआ यूं कि तांत्रिक के वेश में चोरों द्वारा चपत लगाए जाने की बात बुजुर्ग किसान नारायण ने अपने रिश्तेदारों के अलावा गांव में भी सबको बता रखी थी। साथ ही कार का नंबर भी किसान ने लिख लिया था। ये नंबर और पूरा माजरा नारायण के रिश्तेदार मुंडलाना निवासी सतीश को भलीभांति पता था। गुरुवार को सतीश ने अपने गांव में उसी नंबर की कार देखी। जब वे उसके पास पहुंचे तो उसमें तांत्रिक मिले। सतीश को फौरन नारायण की बात याद आई। किसी भी तरह चोरों को अपनी बातों में देकर सतीश उनको कार समेत बोहर लेकर आए।

गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने चोरों की कार सड़क पर ही रोक ली। इसके बाद वे दोनों चोर को पकड़ गांव की चौपाल पर ले गए। यहां उनको बंधक बना बैठाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि तीसरा चोर आने और उनका सामान वापस होने के बाद वे उनको छोड़ देंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक चोर पीड़ित परिवार के घर में ही कैद रहे।

टिटानाके सपेरे हैं हम

बंधकबनाए चोरों से जब बातचीत की गई तो उनमें से एक सुरेंद्र ने बताया कि वे पानीपत जिले के टिटाना गांव निवासी हैं। सपेरे होने के कारण वे तांत्रिक जैसे वेश में रहते हैं। सुरेंद्र का कहना है कि चोरी उनके तीसरे साथी रमेश ने की थी। वहीं, दूसरे चोर बाबूनाथ ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि गेंहूं के बीज और रुद्राक्ष देकर उन्होंने पहले खेत में पूजा-पाठ किया। इसके थोड़ी देर बाद किसान नारायण के सामने हाथ की सफाई दिखा पांच हजार रुपए और सोने की अंगूठी पार की।

येथा मामला

तीनफरवरी की दोपहर बुजुर्ग किसान नारायण अपने खेत पर काम कर रहे थे। नहर बाईपास के पास स्थित खेत पर कार सवार तीन चोर तांत्रिक के वेश में खेत पर पहुंचे और किसान नारायण से तरह-तरह की बातें करने लगे। पीड़ित नारायण ने बताया कि उनमें से एक चोर ने अपनी झोली में कुछ बीज निकाले। इसके बाद वे कुछ तंत्र-मंत्र करने लगे। अचानक से नारायण अपना सबकुछ भूलने लगे। इसके बाद ये लोग उनसे रकम लेकर भाग गए। बाद में जब नारायण पूरी तरह से होश में आए तो जेब में रखे पांच हजार रुपए सोने की अंगूठी उनको गायब मिली।

रुपए पर भभूति लगाई और नारायण को सुंघा बेहोश कर लूट लिया।

रोहतक. बोहरमें पकड़े हुए तांत्रिक हाथ जोड़कर गांव वालों से माफी मांगते हुए।