पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने की राज्यव्यापी हड़ताल, गिनाई मांगें

छात्रों ने की राज्यव्यापी हड़ताल, गिनाई मांगें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रवेश में धांधली का लगाया आरोप

प्रदेशमें शिक्षा रोजगार संबंधी मांगों को लेकर स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया के छात्रों ने एमडीयू के कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। गुरूवार सुबह प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने कुलपति एचएस चहल को अपनी मांगें जल्द से जल्द पूरी करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा। विद्यार्थियों का कहना है कि विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने कई बार कुलपति को लिखित में समस्या बताई। इसके बाद भी कार्रवाई शून्य ही रही। विवि प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए एसएफआई के छात्रों ने कहा कि अगर अबकी बार उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान कमेटी के छात्रों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर राज्य के सभी शिक्षण-संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी हड़ताल में शामिल हो अपनी मांगों को प्रशासन के आगे रखा। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कन्यामहाविद्यालय की छात्राओं ने किया प्रदर्शन

अपनीमांगों को लेकर छात्र एकता मंच के बैनर तले राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राआें ने लघुसचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल डीसी शेखर विद्यार्थी से मिलने पहुंचा। इस दौरान छात्राओं ने डीसी को अपनी समस्याएं गिना ज्ञापन पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों की तादाद में छात्राएं मौजूद रहीं। ज्ञापन में छात्राओं ने सुरक्षा मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। साथ ही प्रशासन को मांगें जल्द से जल्द पूरी करने का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करने की बात कही।

येरही मांगें

विद्यार्थियोंने कुलपति को दिए ज्ञापन पत्र में लिखा है कि विवि परिसर में सरकारी कैंटीन का प्रबंध, हॉस्टल में बढ़ाई गई फीस कम, री-एपियर की फीस कम, परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताएं दूर करना, कंप्यूटर लैब का विस्तार कराए, छात्रावास में पुस्तकालय की सुविधा, खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती विवि में शोध कार्य को प्रोत्साहन आदि मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।

रोहतक. विविके शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने अपने ही विभाग के एक शिक्षक पर प्रवेश में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच जल्द से जल्द कराने की मांग की है। कुलपति कार्यालय पहुंच नारेबाजी कर रहे एमफिल के विद्यार्थियों ने बताया कि विवि के खेल केलेंडर में जो खेल शामिल नहीं है, उसी खेल के कोटे से शिक्षक ने विद्यार्थियों के प्रवेश किए हैं। जो कि नियमों के विरुद्ध हैं। इसके अलावा विभाग में कई लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र दिए जाने का आरोप भी लगाया। कुलपति एचएस चहल से मुलाकात करने के बाद विद्यार्थियों ने जल्द से जल्द शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

रोहतक. लघुसचिवालय में मांगों को लेकर छात्र एकता मंच के सदस्य डीसी शेखर विधार्थी से मिलते हुए।

रोहतक. लघुसचिवालय में अपनी मांगों को लेकर छात्र एकता मंच के सदस्य धरने के दौरान नारेबाजी करती हुईं

रोहतक. एमडीयूमें एसएफआई संगठन के छात्र मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए