पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने मल्टीस्टोरी पार्किंग और शुलभ शौचालय की उठाई मांग

व्यापारियों ने मल्टीस्टोरी पार्किंग और शुलभ शौचालय की उठाई मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रधान गुलशन डंग ने व्यापारियों के लिए प्रशासन एवं मौजूदा भाजपा सरकार से मांग की है कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक एवं जाम की विकराल समस्या के मद्देनजर शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

मुख्यत: पुराने सिटी थाने वाली जगह पर मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं सुलभ शौचालय का प्रावधान जल्द से जल्द किया जाए, क्योंकि पूरे शहर में वाहन को पार्किंग करने की उचित जगह नहीं है। इसलिए आए दिन शहर में दुर्घटनाएं एवं वाहन मालिकों से तकरार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी पूरी मशक्कत करनी पड़ती है।

नो पार्किंग जोन होने की वजह से बाजारों में अव्यवस्था और भीड़ भरे माहौल की वजह से शहर में सारी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इसी वजह से पुलिस प्रशासन सारा दिन वाहन उठाने में लगे रहते है।उन्होंने प्रशासन को सुझाव देते हुए बताया कि भिवानी स्टैंड, किला रोड़ मार्केट, शौरी मार्केट, रेलवे रोड़, हिसार रोड़, माल गोदाम रोड़, प्रताप बाजार पालिका बाजार सहित शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने से ही जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के उपप्रधान राजेश लुम्बा के माध्यम से संबंधित मार्केटों एवं बाजारों के प्रधानों ने पार्किंग के लिए एक लिखित पत्र मौजूदा विधायक को सौंपा गया है।