- Hindi News
- रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा पीडब्ल्यूडी का क्लर्क, पेशी आज
रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा पीडब्ल्यूडी का क्लर्क, पेशी आज
रोहतक | विजिलेंसने पीडब्ल्यूडी के क्लर्क राजसिंह को ठेकेदार की सिक्योरिटी वापस करने के एवज में 4800 रुपए रिश्वत लेते वीरवार को नए बस स्टैंड के सामने रंगेहाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हुआ यूं कि ठेकेदार संदीप ने विजिलेंस टीम को क्लर्क द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर विशेषर सिंह की देखरेख में टीम का गठन कर राजसिंह को पकड़ने की योजना बनाई। गुरुवार दोपहर संदीप ने राजसिंह को फोन कर रुपए ले जाने की बात कही। राजसिंह नए बस स्टैंड के सामने संदीप को देख उसके पास पहुंचा।
इस दौरान संदीप ने जेब से रुपए निकाल राजसिंह को दिया तभी विजिलेंस ने क्लर्क को पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर छोटूराम स्टेडियम स्थित राज्य चौकसी ब्यूरो पहुंची। कलानौर के गांव सुंडाना निवासी ठेकेदार संदीप ने एक सोसायटी दादी सुखदेई लेबर एवं कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव सोसायटी नाम से पंजीकृत करा रखी है। वर्ष 2009-10 में ठेकेदार संदीप ने नेशनल हाईवे की ब्रांच पी-6 में डिवाइडर पुलिया बनाने का कार्य किया था। इसके लिए संदीप काे बतौर सिक्योरिटी 90 हजार रुपए विभाग में जमा कराए थे। जब कार्य पूरा हो गया तो संदीप ने सिक्योरिटी वापस मांगी। जिसे एकाउंटेंट ने तो पास कर दिया, लेकिन राज सिंह क्लर्क उसे नहीं दे रहा था और इसके एवज में वह ठेकेदार से 4800 रुपए की मांग कर रहा था। इसकी सूचना संदीप ने विजिलेंस को दी। जिसके बाद राजसिंह क्लर्क को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर विशेषर सिंह के नेतृत्व टीम का गठन किया था। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि राजसिंह के खिलाफ भ्रष्टचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को राजसिंह को पेशी के लिए अदालत ले जाया जाएगा।
ठेकेदार संदीप की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
रोहतक. रिश्वतलेने का आरोपी राज सिंह (टोपी में)विजिलेंस टीम की हिरास्त में