- Hindi News
- कल माकपा की पुराने आईटीआई मैदान पर विशाल जन संघर्ष रैली
कल माकपा की पुराने आईटीआई मैदान पर विशाल जन संघर्ष रैली
रोहतक| मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर 14 फरवरी को पुराने आईटीआई मैदान पर विशाल जन संघर्ष रैली होने जा रही है। रैली का संदेश मजदूरों, किसानों और आम समाज के बीच ले जाने के लिए चलाए गये जत्थे आज संपन्न हुए। जत्थों के माध्यम से 30 स्थानों पर जनसभाएं कर हजारों लोगों को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
पार्टी जिला सचिव विनोद ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जसबीर स्मारक में जत्थों के संपन्न होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई, जिसमें रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर पार्टी राज्य सचिव कामरेड इन्द्रजीत सिंह ने स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता में केन्द्र राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों के प्रति नाराजगी असंतोष बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के मान-सम्मान के साथ हर रोज खिलवाड़ हो रहा है। रोहतक में नेपाली लड़की से हुई दरिंदगी इसका ज्वलंत उदाहरण है। रैली में पूरे प्रदेश से किसान-मजदूर मेहनतकश लोग पहुंचेंगे।