नकल रोको अभियान के लिए रैली निकाली
रोहतक | ब्राह्मणवासस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा नकल रोको अभियान के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। एमडीयू के सेवानिवृत प्रोफेसर अजीत सिंह राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान डॉ. महर्षि-पाल भारद्वाज ने योगा के जरिए पढ़ाई में मन लगाने नकल करने की नसीहत विद्यार्थियों को दी। इस अवसर पर लिपिक बिजेंद्र सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।