- Hindi News
- चंडीगढ़ भारतके साथ ऑस्ट्रेलिया संबंध और मजबूत हों: दीपेंद्र
चंडीगढ़ - भारतके साथ ऑस्ट्रेलिया संबंध और मजबूत हों: दीपेंद्र
स्पेशल विजिटर्स प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। सत्ताधारी लिबरल पार्टी की उप नेता और विदेश मंत्री जूली बिशप, निवेश एवं व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब के साथ अलग-अलग मुलाकात करके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दीपेंद्र ऑस्ट्रेलिया सरकार के निमंत्रण पर वहां गए हैं।
वे ऑस्ट्रेलियन संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव्स भी गए जहां उनका सभी सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान दीपेंद्र अलग-अलग शहरों में उच्च शिक्षा, उद्योग, निवेश और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे।