- Hindi News
- एमडीयू में आठ शोधार्थियों ने पूरी की पीएचडी
एमडीयू में आठ शोधार्थियों ने पूरी की पीएचडी
एमडीयू में आठ शोधार्थियों ने पूरी की पीएचडी
रोहतक|एमडीयूके कुलपति एचएस चहल ने परीक्षकों के बोर्ड तथा शोध समिति की अनुशंसा पर 8 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि इन शोधार्थियों में अंग्रेजी विभाग से अक्षी प्रिया, संस्कृत विभाग से कविता रानी, गणित विभाग से संगीता कुमारी, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से आशीष मोनिका मिगलानी, प्रबंधन विभाग से छवि शर्मा हरजीत कौर तथा विधि विभाग से नीलम कादयान शामिल हैं। इन शोधार्थियों की पीएचडी संबंधित अधिसूचना गोपनीय शाखा ने जारी कर दी है।