पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थकों संग लूंगा निर्णायक फैसला : डंग

समर्थकों संग लूंगा निर्णायक फैसला : डंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थकों संग लूंगा निर्णायक फैसला : डंग

रोहतक|कांग्रेसमें रोहतक सीट से टिकट की लड़ाई जारी है। एक दिन पहले गांधी कैंप स्थित मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में समर्थकों का मन टटोलने वाले व्यापारी नेता एवं दावेदार गुलशन डंग का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पांच साल अनदेखी की गई। अब पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि टिकट जमीन से जुड़े नेता को दी जाए। पार्टी आला कमान उन्हें टिकट देता है तो वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अगर टिकट विधायक बीबी बतरा या किसी अन्य नेता को दी तो वे समर्थकों के साथ मिलकर निर्णायक फैसला लेंगे।