पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाट कॉलेज में क्रॉस कंट्री विजेता टीम का स्वागत

जाट कॉलेज में क्रॉस कंट्री विजेता टीम का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। इंटरकॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की विजेता टीम का जाट कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रधान कॉलेज प्राचार्य ने टीम की उपलब्धि पर प्राध्यापकों खिलाड़ियों शुभकामनाएं दी। एमडीयू में हुई इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जाट कॉलेज की पुरुष वर्ग टीम को सर्वश्रेष्ठ का खिताब मिला है।

पुरुष वर्ग में कॉलेज टीम के खिलाड़ी सुनील ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे और एकल स्पर्धा में पंकज दूसरे स्थान पर रहे। इस उपलब्धि पर सोमवार को टीम के खिलाड़ियों दिनेश, अजय, दीपक, पंकज, सुनील और कुलदीप का जाट कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार नांदल सहित प्राध्यापकों विद्यार्थियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रधान मास्टर सुरेंद्र ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत कॉलेज के खेल विभाग के बेहतर प्रशिक्षण से ही कॉलेज को यह उपलब्धि मिली है। प्राचार्य डॉ. एसके मलिक ने कहा कि कॉलेज अपने खिलाड़ियों की हरसंभव सहायता करता है।