पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू में दाखिले के लिए अंतिम दिन रही मारामारी

एमडीयू में दाखिले के लिए अंतिम दिन रही मारामारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूकी ओर से यूजी पीजी कोर्स में दाखिले के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की सोमवार को अंतिम तारीख रही। इसके चलते बैंकों में चालान जमा कराने वालों की कतार लगी रही। खासतौर से अशोका चौक पर इसके चलते जाम की स्थिति भी बन गई।

दिल्ली रोड पर अशोका चौक के पास एक्सिस बैंक में ही चालान भरे जाने के लिए सुबह 8 बजे से ही छात्रों की कतार बैंक में लगी रही। बैंक में आने वाले छात्रों के वाहनों की पार्किंग की जगह मिलने के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंतिम दिन बैंक में चालान के लिए आए विद्यार्थियों को धीमी वेबसाइट का भी सामना करना पड़ा। इसके चलते चालान जनरेट करने में दिक्कतें आती रही। बेचलर ऑफ सोशल वर्क करने के लिए फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्यार्थी सुनीता बिरधाना का कहना था कि उनकी ओर से तीन घंटे से फार्म भरने के लिए खड़े हैं, लेकिन पहले तो वेबसाइट हैंग होती रही और बाद में जब फार्म भरने लगे तो बेचलर ऑफ सोशल वर्क का ऑप्शन ही नहीं मिल पाया। इसके कारण परेशानी झेलनी पड़ी। यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर के निदेशक से मुलाकात करने के बाद उनकी ओर से जल्द ही ऑप्शन एड करने का आश्वासन दिया गया।

झज्जरके विद्यार्थी कुलसचिव से मिले

इसीतरह से समस्या लेकर आए झज्जर से बेचलर ऑफ सोशल वर्क के विद्यार्थियों ने भी डीएमसी में अंग्रेजी विषय में कम अंक दिए जाने की बात उठाई। इसके लिए उनकी ओर से विरोध किया गया और बाद में कुलसचिव की ओर से मामले में जल्द ही समाधान करने की बात कही गई।

रोहतक. अशोकाचौक के पास एक्सिस बैंक में अपना ऑन लाइन फीस के लिए फार्म जमा कराने के लिए लगी भीड़।