आंगन में सो रही वृद्धा पर हमला
आंगन में सो रही वृद्धा पर हमला
रोहतक| सोनीपतरोड स्थित बोहर गांव में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर सो रही 60 वर्षीय प्रेमो देवी पर किसी ने हथियार से हमला कर दिया। जब तक वृद्धा खुद को संभाला पाती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रेमो देवी शाम को आंगन में सो गई। देर रात किसी ने उसकी गर्दन पर हथियार से वार किया। दर्द चीखती वृद्धा का शोर सुनकर परिवार के लोग गए, लेकिन उस समय तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता को पीजीआई ले जाया गया, जहां मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।