पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई नहीं

रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी दंगल में बदला मारपीट का मामला, भाजपा ने लगाए आचार संहिता तोड़ने का आरोप

विधायक बोले, बच्चों के झगड़े को चुनावी रंग दें

शहरके सिटी पार्क में कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा की सभा से पहले हुआ झगड़ा चुनावी दंगल में बदल गया है। सोमवार को भाजपा की टिकट के दावेदार मनीष ग्रोवर, प्रदीप जैन, अशोक खुराना दूसरे नेता डीसी एवं चुनाव अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल से मिले और विधायक भारत भूषण बत्रा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। कहा कि विधायक पहले तो सभा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली। ऊपर से आरएसएस के सदस्यों पर मारपीट करा दी।

उधर, विधायक बतरा का कहना है कि उनका झगड़े से कोई लेना देना नहीं है। भाजपाई बच्चों के झगड़े को चुनावी रंग देकर राजनीति करना चाहता हैं, लेकिन रोहतक शहर की जनता समझदार है।

ऐसे नेताओं के झांसे में नहीं आएगी। वहीं, जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि भाजपाई उनसे मिलने आए थे। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव करवाना है।

रोहतक. हुडासिटी पार्क में हुई मारपीट के मामले में जिला चुनावी अधिकारी को शिकायत देने पहुचें भाजपा नेता कार्यकर्ता

यह है मामला

रविवारशाम को नए बस स्टैंड के सामने सिटी पार्क में विधायक बीबी बतरा ने सभा की। सभा से पहले पार्क में आरएसएस द्वारा बच्चों की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जा रही थी। आरोप है कि तीन-चार युवक आए और कहा कि तीन सेकेंड में पार्क खाली कर दें, यहां पर बतरा की सभा होने वाली है। इससे विवाद बढ़ गया। इसी बीच बचाव करवा रहे इनेलो नेता जितेंद्र गहलावत से भी मारपीट की गई। झगड़े में उनके दांत टूट गए। इस संबंध में दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। जितेंद्र की शिकायत पर जहां मोनू नाम के युवक उसे साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आरएसएस सदस्यों की शिकायत पर अभी एफआईआर नहीं हुई है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इनेलो नेता जितेंद्र गहलावत के बयान पर मोनू उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत में अलग से एफआईआर दर्ज करने