अमित बने मिस्टर फ्रेशर, रीतू मिस फ्रेशर
अमित बने मिस्टर फ्रेशर, रीतू मिस फ्रेशर
रोहतक| एमडीयूके पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को एमजेएमसी-प्रीवियस कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह मनाया गया। एमजेएमसी-अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में एमजेएससी प्रीवियस के छात्र अमित कुमार मिस्टर फ्रेशर, छात्रा रीतू मिस फ्रेशर तथा छात्र सन्नी मिस्टर पर्सनालिटी खिताब से नवाजे गए। विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि स्वागत समारोह का आयोजन एक स्वस्थ परंपरा है। प्राध्यापिका प्रो. सरोजनी नांदल ने छात्र जीवन को जीवन का बेहतरीन समय बताया। प्राध्यापिका सुमेधा धनी ने कहा कि जीवन में इन विभागीय कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। प्राध्यापक सुनित मुखर्जी कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार का क्षेत्र सामाजिक सरोकारों का क्षेत्र है। कार्यक्रम का संयोजन छात्रा मीना ने किया। मंच संचालन विद्यार्थी रिंकू, अनिल स्वामी, मीना एवं कविता ने किया। एमजेएससी प्रीवियस के विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया, तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एमजेएमसी फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों ने फूल गुच्छ से नव प्रवेशार्थियों का शानदार स्वागत किया।