पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य महिला कॉलेज में पहुंची नैक टीम

वैश्य महिला कॉलेज में पहुंची नैक टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्य महिला कॉलेज में पहुंची नैक टीम

रोहतक| रोहतक।नैक टीम ने सोमवार को झज्जर रोड स्थित वैश्य महिला महाविद्यालय का दौरा किया। टीम ने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन कॉलेज की उपलब्धियों स्टूडेंट्स को मिल रहीं सहूलियतों का जायजा लिया। विभागाध्यक्षों ने टीम को अपने-अपने विभाग में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने टीम को भूगोल, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, बीबीए, बीसीए, स्नातकोत्तर विभाग, वाणिज्य संकाय, सोशल साइंस, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान आदि विभागों का दौरा कराया। विभागाध्यक्षों अन्य प्रधानाध्यापिकाओं ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों गतिविधियों से नैक पीयर टीम को अवगत करवाया। टीम ने कक्षाओं में जाकर कॉलेज के माहौल के बारे में छात्राओं से जानकारी ली। टीम में चेयरपर्सन डॉ.अन्नै मैरी फर्नांडीज, मेंबर कॉर्डिनेटर डॉ.विलास खरैट, मेंबर डॉ.सिस्टर सरीना मौजूद रहीं।