पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघु सचिवालय में डेढ़ घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा | आरएसएस कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले को लेकर भाजपाई

लघु-सचिवालय में डेढ़ घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा | आरएसएस कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले को लेकर भाजपाई बिफरे पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपार्क में विधायक बीबी बतरा की सभा से पहले हुई मारपीट को लेकर लघुसचिवालय में मंगलवार दोपहर बाद डेढ़ घंटे जमकर ड्रामा हुआ। डीसी एसपी से मिलने की जिद पर अड़े भाजपाइयों पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद जाकर देखा, जहां दोनों अधिकारियों के कार्यालय पर ताला लगा मिला। तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। साथ में चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी, उधर पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ताओं इनेलो नेता जितेंद्र से मारपीट के आरोप मोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जमानत मिल गई।

मुखबिरीपर भाजपा हैरान सिरे नहीं चढ़ा समझौता

इससेपहले दोपहर सवा दो बजे मामले को लेकर भाजपा के पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय हुआ कि पुलिस से पूछा जाए, आखिर मामले में अभी तक आरोपियों काे क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। बातचीत चल रही थी कि आरोपी पक्ष के लोग पहुंच गए और समझौते को कहने लगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि मनीष ग्रोवर कार्यालय से बाहर निकले तो वहां आरोपी पक्ष के साथ आया सफेद कपड़े पहने युवक बोला, सुबह से चक्कर काट रहे हैं। ग्रोवर ने कहा कि एक तो गलती, ऊपर से सीना-जोरी कर रहे हैं। समझौते पर बात बिगड़ गई।

Áमारपीट काआरोपी गिरफ्तार, अदालत से मिली जमानत

Áसफेदपोशयुवकने बिगाड़ा खेल, डीजीपी ने आज बातचीत के लिए बुलाया

Áजमकरउड़ीआचार संहिता की धज्जियां, पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज

डीसी डीआईजी से मिलने की जिद पर अड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते सिविल लाइन थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू।

एसपी कार्यालय के बाहर प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई करने के लिए चेतावनी देते हुए भाजपा नेता मनीष ग्रोवर अन्य।

रोहतक. लघु-सचिवालयके अंदर जाने की जिद पर अड़े भाजपा नेताओं को रोकते पुलिस के अिधकारी और जवान।