युवकों ने शिक्षक को मारी गोली
दोस्तके बेटे से बहस का कारण पूछने पर बाइक सवार युवकों ने जींद के अध्यापक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीजीआई में भर्ती शिक्षक के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जींद निवासी कर्ण सिंह मंगलवार को पीजीआई में डॉक्टर दोस्त कुलदीप से मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह जैसे ही घर लौट रहा था कि दोस्त के बेटे सिद्धार्थ का फोन गया कि वह शीला बाईपास पर खड़ा है। कर्ण सिंह शीला बाईपास पहुंचे तो वहां सिद्धार्थ की बोहर निवासी भूमित से बहस चल रही थी। देखते ही देखते युवक ने अपने साथी मोहित को भी बुला लिया। कर्ण सिंह ने विवाद का कारण पूछा तो मोहित ने अपने साथ आए लड़के की जेब से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी जो कर्ण सिंह के दाएं पैर की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि सिद्धार्थ अन्य लोगों ने कर्ण सिंह को पीजीआई में भर्ती कराया। डीएसपी अनिल का कहना है कि घायल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के टीम बना दी गई है।
बहस का कारण पूछने पर गोली चलाकर हुए फरार
रोहतक. गोलीलगने से घायल कर्ण सिंह