पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैगिंग को लेकर सख्ती, गतिविधियों पर रहेगी नजर

रैगिंग को लेकर सख्ती, गतिविधियों पर रहेगी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईएमएसमें नए छात्रों के साथ रैगिंग को रोकने के लिए मॉनिटरिंग सेल, एंटी रैगिंग कमेटी एंटी रैगिंग दस्ते पुनर्गठित किए गए हैं। इन कमेटियों द्वारा विद्यार्थियों के छात्रावास के अलावा काॅलेज परिसर में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। जो रैगिंग से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

इस मामले को लेकर मंगलवार को पीजीआईएमएस निदेशक कार्यालय में निदेशक डॉ. सीएस ढुल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें कमेटियों से बातचीत करते हुए डॉ. ढुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, हरियाणा सरकार एमसीआई की दी गई हिदायतों के तहत संस्थान में रैगिंग निषेध है। रैगिंग में संलिप्त पाए गए किसी भी विद्यार्थी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसे रोकने के लिए संस्थान द्वारा मॉनिटरिंग सेल, एंटी रैगिंग कमेटी एंटी रैगिंग दस्ते का गठन कर रखा है। डॉ. सीएस ढुल ने बताया कि बैठक के दौरान सभी अधिकारियों सदस्यों को सख्त निर्देश दिए। ये कमेटियां विद्यार्थियों के छात्रावास के अलावा काॅलेज परिसर में समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी प्रकार की रैगिंग अप्रिय घटना संबंधी सूचना तुरंत अधिकारियों को बताएं। किसी भी नवागंतुक छात्र को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वे किसी भी अधिकारी को लिखित या मौखिक शिकायत कर सकते हैं।

रैगिंग को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डायरेक्टर सीएस ढुल।

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डॉ.सीएस ढुल ने बताया कि छात्रावासों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नए छात्रों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. सुषमा सूद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. केएन रत्तन, डॉ. एनके मग्गू, डॉ. राजीव सेन, डॉ. समिति नंदा, डॉ. आरके यादव, डॉ. पीएस गहलोत, डॉ. सुरेश कांता, डॉ. सरिता मग्गू, डॉ. एचके अग्रवाल, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र साहू, डॉ. विवेक मलिक, विद्या देशवाल, बादाम सिंह, सीमा दहिया, कृष्णा खुराना, कमलेश कुमारी, संगीता, कृष्णा देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।