आईटीआई में रोजगार मेला 30 सितंबर से
आईटीआई में रोजगार मेला 30 सितंबर से
रोहतक| आईटीआईपास छात्रों के लिए स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जगदीप कादयान ने देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से रोजगार मेला शुरू होगा। जिसमें विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियां आएंगी। यह बेरोजगारी दूर करने का एक बेहतर प्रयास है। इससे युवाओं को नौकरी मिलने के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।