- Hindi News
- एनएसएस के माध्यम से करें सेवा : डॉ. आहूजा
एनएसएस के माध्यम से करें सेवा : डॉ. आहूजा
एनएसएस के माध्यम से करें सेवा : डॉ. आहूजा
रोहतक| राष्ट्रीयसेवा योजना का स्वयंसेवक ही वास्तविक रूप से समाज की सेवा कर सकता है। ये बात गौड़ ब्राह्मण पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकन्डे आहूजा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कही। इसमें बाबा मस्तनाथ विवि के कुलपति ने डॉ. मारकन्डे आहूजा ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस से जुड़े रहने का संदेश दिया। संचालन डॉ. सुखदेव ने किया। डॉ. जेपी शर्मा, सुरेश शर्मा, डॉ. धर्मबीर भारद्वाज, डॉ. दलबीर कौशिक, डॉ. अंजु शर्मा, एनएसएस कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र, डॉ. सुखदेव, पिंकी मौजूद रहे।