पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईए थ्री की ओर से युवक को प्रताड़ित करने का मामला

सीआईए थ्री की ओर से युवक को प्रताड़ित करने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक की हालत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

रोहतक| तीनदिन पहले सीआईए थ्री में पूछताछ के नाम पर कथित तौर पर प्रताड़ित किए गए हरिसिंह कॉलोनी निवासी युवक 19 वर्षीय विपुल की तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को उसे परिजनों ने फिर पीजीआई में दाखिल कराया है, लेकिन पुलिस ने अभी नए सिरे से उसके बयान दर्ज नहीं किए हैं। थाना प्रभारी हरनारायण राठी ने इस मामले में किसी तरह की सूचना से इनकार किया है। विपुल के पिता ने बताया कि उसका बेटा सुबह बाहर गया था। नौ बजे घर पहुंचा और कुछ दवाइयां निगल ली। पूछने पर बताया कि पुलिसवाले उसे दोबारा ले जाएंगे। यह कहते हुए वह बेहोश हो गया। तत्काल उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। युवक की हालत बिगड़ने से सीआईए तीन की चिंता बढ़ गई हैंं। हालांकि, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर हरिसिंह किसी तरह की मारपीट से इनकार कर चुके हैं। ज्ञात है कि रविवार को विपुल के परिजनों ने शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को बताया कि सीआईए तीन से पुलिस की टीम आई और विपुल को उठाकर ले गई, जहां उसे अवैध पिस्तौल रखने के नाम पर यातनाएं दी। बाद में यह कहकर छोड़ दिया गया कि युवक से बरामद पिस्तौल नकली है।शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी हरनारायण राठी का कहना है कि विपुल के पीजीआई में दाखिल होने की कोई सूचना नहीं है। अगर कोई सूचना आती है तो दोबारा जाकर बयान दर्ज करेंगे। पहले के बयान पर एफआईआर के सवालों पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।